योजना अधर में, श्रमिकों की लग रही फर्जी हाजिरी साइड पर नहीं आती हैं रोजगार सेवक

गोंडा। विकासखंड कटरा बाजार अंतर्गत लालपुर गांव में मनरेगा की अजब कहानी सामने आई है। गांव में राम नेवल के घर के पास से छपरतल्ला तालाब तक मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई का मस्टररोल निकाला गया है। चकमार्ग पर कुछ दूरी तक मिट्टी भी डाली गई है। शेष मार्ग खाली पड़ा है। योजना घिसट रही है। आनलाइन श्रमिकों की हाजिरी लग रही है। भ्रमण के दौरान साइड पर श्रमिक नदारद मिले।
ग्रामवासी राम चंद्र यादव ने खंड विकास अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में मनरेगा के तहत गांव में दो स्थानों पर मिट्टी पटाई का कार्य आधा अधूरा चल रहा। जबकि प्रतिदिन श्रमिको की हाजिरी ऑनलाइन लग रही है। साइड पर एक भी श्रमिक दिखाई नहीं दिख रहे हैं। कभी कभार दूसरे गांव के एक आध श्रमिक खानापूरी में फोटो खिंचवा लेते हैं। यहां पर अधिकारी धन का बंदर बांट में लगे हैं। एपीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि लालपुर गांव में मनरेगा के तहत दो साइडों पर मस्टरोल निकाला गया है। साइडों पर 40 श्रमिक मिट्टी पटाई का कार्य रहे हैं। जिनकी आनलाइन हाजिरी लग रही है। एपीओ ने कहा कि हमें यह पता नहीं है कि साइड
पर कितने श्रमिक उपस्थित रहते हैं। बस हाजिरी आ रही है। गांव के पंचायत सचिव दिनेश निषाद ने मोबाइल फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वाद में उन्होंने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। खंड विकास अधिकारी राम लगन बर्मा ने बताया कि हमें गांव में चल रहे मनरेगा कार्य की जानकारी नहीं है। अगर वहां फर्जी हाजिरी लग रही हो तो संबंधित जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। राम चंद्र यादव के साथ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात रोजगार सेवक अर्चना कभी साइड पर नहीं आती है। वह अपने पति के साथ लखनऊ में रहती है। यहां श्रमिको की हाजिरी फर्जी लग रही है। एपीओ महेंद्र ने बताया कि श्रमिको की हाजिरी रोजगार सेवक को साइड पर जाकर आन. लाइन लगानी है। वह कहां रहती हैं। हाजिरी कोन लगाया यह हमें पता नहीं है। बीडीओ राम लगन शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच की और उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है हम इस पर कार्यवाही करेंगें।





