कड़ाके की इस सर्दी में भी नगर निगम ने कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की- सरोज यादव
अपनी जिम्मेदारियों से मुकर रहा है नगर निगम प्रशासन - सरोज यादव


बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ाके की सर्दी में भी नगर निगम ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं। सहादतगंज से लेकर अयोध्या तक हमने खुद देखा है कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है और ठंडी इतनी ज्यादा है लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। अलाव न जलने से जानवर और राहगीर दोनों हो रहे हैं परेशान। सरोज यादव ने कहा कि लगातार ठंड के बढ़ने से रोजमर्रा की जिंदगी धीमी हो गई है जानवर परेशान हो रहे हैं लेकिन नगर निगम को दिखाई नहीं दे रहा है अगर आम जनता से टैक्स लेने की बात आती है तो नगर निगम सबसे आगे होता है। लेकिन अगर सुविधा देने की बात आती है तो नगर निगम क्यों पीछे है जनता का पैसा है जनता के ऊपर खर्च करने में क्या परेशानी है।हम पूछना चाहते हैं की वह जनता के सुख-दुख को क्यों नहीं समझ रहे है श्रीमती यादव ने कहा की शायद नगर निगम ठंडी का एहसास नहीं है क्योंकि वह ब्लोअर हीटर में रह रहे हैं तो गरीबों का सुख दुख को क्या जानेंगे इसलिए हमारी मांग है कि तत्काल प्रभाव से अलाव जलाने की एवं गरीब जनता कंबल देने का काम करें अन्यथा समाजवादी महिला सभा नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम करेगी। महापौर एवं नगर आयुक्त की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों और पशुओं की सुरक्षा एवं जरूरतों का ध्यान रखें, अलाव की व्यवस्था कराएं, सड़कों को दुरुस्त कराएं, और नगर की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। लेकिन वर्तमान में वे इन जिम्मेदारियों को निभाने में असफल साबित हो रहे हैं।





