अयोध्याउत्तर प्रदेश

राहुल शिक्षा निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संदीप विक्रम सिंह/बालजी हिन्दी दैनिक
तारुन, अयोध्या। राहुल शिक्षा निकेतन रामपुर भगन में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से इंटर तक के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल्स प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए बच्चों से बातचीत की और कहा कि इस प्रदर्शनी में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है, कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। छात्र-छात्राओं ने विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, स्मार्ट सिटी, वॉटर प्यूरीफायर किडनी फंक्शन, चंद्रयान, खाद्य श्रृंखला, ऊर्जा संरक्षण, विभिन्न प्रकार के मॉडल आदि प्रदर्शित किए। प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विज्ञान प्रदर्शनी में एसपी विश्वकर्मा, राज बहादुर वर्मा, सूर्यभान सिंह, राजेश कुमार सिंह, दिलीप सैनी, अरविंद वर्मा, सुधीर कुमार, प्रेम चंद यादव सहित स्कूल शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button