योगी सरकार की नाकामी खाद के लिए तरस रहे किसान – अनिल प्रजापति

अनिल प्रजापति के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार अयोध्या को सौपा
बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को अयोध्या सदर तहसील पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा के द्वारा महामहिम राजपाल महोदय को ज्ञापन दिया l जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया । जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए l योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए l कार्यक्रम में उपस्थित मोहम्मद इसराइल , यूके द्विवेदी , सुनील मौर्य, गायत्री मिश्रा , विद्या वर्मा , संदीप पटेल , गुड़िया , राईन , स्वर्णिम वर्मा, अखिलेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।





