अयोध्याउत्तर प्रदेश

तारुन विकासखंड में खाद की समस्या का समाधान होने की संभावना, समितियां पर पहुंची कई खेप यूरिया

संदीप विक्रम सिंह/ बालजी हिन्दी दैनिक
तारुन, अयोध्या। विकासखंड में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। शनिवार को विभिन्न समितियों में खाद की नई खेप पहुंचने से किसानों ने राहत की सांस ली है। इससे आने वाले समय में खाद की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, जाना बाजार, हैदरगंज, नेतवारी चतुरपुर, गरौली, चरावां, जजवारा और टिकरी में नई खेप पहुंची है। यादवपुर समिति पर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में किसानों को 450 बोरी यूरिया खाद वितरित की गई है। एडीओ कोऑपरेटिव अमित सिंह ने बताया कि सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिए हैं कि रोस्टर के अनुसार समिति पर पहुंचकर किसानों से खतौनी लेकर खाद वितरित करें। इससे किसानों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। तारुन समिति पर पहुंचकर किसानों को नैनो यूरिया का वितरण किया गया है। जयसिंहमऊ के किसान अशोक सिंह, बेलगरा अमरेज निषाद और विनय कुमार सिंह पारा को चार बोतल नैनो यूरिया देकर धान के खेतों में इसका उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। किसानों से अपील की गई है कि एक बार नैनो यूरिया का इस्तेमाल जरूर करें, इससे फसलों की पैदावार अच्छी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button