उत्तर प्रदेश

रिंगरोड के ठेकेदारों के द्वारा किसानों के साथ की जा रही धांधली खेत की मिट्टी को मानक से ज्यादा उठाकर नहीं दे रहे पैसा

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

ताजा मामला उन्नाव विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र कनिकामऊ का है जहां कुलदीप बाजपेई किसान ने बताया कि हमारे खेत की मिट्टी रिंगरोड के ठेकेदारों ने तय सीमा से ज्यादा उठाया । उन्होंने बताया कि हमसे कंपनी का कोई भी ठेकेदार नहीं मिला भटपुरवा गांव के अर्जुन पुत्र पुत्तीलाल जो कि अपने को ठेकेदार बताते है वही मिले और बोले कि मिट्टी दे दो जो रेट सबको मिलेगा उसी रेट से हम आप को पैसा दिलाएंगे,वही किसानों ने बताया कि मिट्टी उठाने को लेकर अर्जुन ही पैसा तय करने आए थे किसानों का कहना है कि जब मिट्टी उठाई गई तब बताया गया कि जो सबको मिलेगा वहीं रेट देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ किसी किसान को 1 लाख 20 हजार बीघा तो किसी किसान को 90 हजार दिया गया पैसा जिस से किसान परेशान है किसानों का कहना है कि 1 मीटर मिट्टी उठाने की बात कही और उठा ली 2 मीटर अब जब किसान उनसे संपर्क कर रहे तो अर्जुन ठेकेदार मिलने को तैयार नहीं वहीं किसानों ने बताया कि अगर हमारा पैसा नही मिला तो डीएम साहब से शिकायत करेंगे । वहीं मौके पर दूसरे किसान बलराम ने बताया कि मेरे खेत की मिट्टी 1 लाख 20 हजार रु बीघा की 1 मीटर मिट्टी उठाने की बात तय हुई है जब एक किसान को 1 लाख 20 हजार दिया जाता तो वहीं दूसरे किसान को 90 हजार क्यों बीच का पैसा कौन खा रहा किसानों के साथ हो रहा अन्याय आखिर अर्जुन और पूती हैं कौन क्या ये रिंग रोड बना रही कंपनी के कोई ठेकेदार हैं या बीच के हैं दलाल । मिट्टी उठाने की परमीशन है या नहीं वहीं किसानों ने बताया कि अर्जुन का कहना है कि यहां कोई परमीशन देखने नहीं आएगा जो आयेगा उसको हम दिखा देंगे किसके सय पर उठा रहे मिट्टी जिम्मेदार कौन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button