डांस की तमाम विधाओं और गीतों से सजा महोत्सव

दैनिक बालजी एम एम मालवीय
जी आई सी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के सातवें दिन शौर्य डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के कोरियोग्राफर शौर्य के संयोजन में डांस की विभिन्न्न विधाओं का मंचन हुआ। श्रेया, अनिका, क्रिस्टी और लेज़ल ने देवा श्री गणेशा की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। दिलप्रीत कौर के गिद्दा और भांगड़ा में ख़ूब तालियां बजीं। स्वस्ति ने शास्त्रीय और शिवनाथ ने वेस्टर्न डांस किया। विवान साहू और विराट नाथ ने दुनियां के सारे हीरो मेरे आगे हैं ज़ीरो पर बड़े मज़ाहिया अंदाज़ में डांस से सबको ख़ूब गुदगुदाया। श्रीनिका तनेजा, श्रेया कश्यप , साक्षी राजपूत, वैभव, प्रशांत गौतम, अर्थ पांडेय ने एक के बाद एक कथक, भरत नाट्यम, रोबोटिक और बॉलीवुड स्टाइल डांस पेश किया। शौर्य के साथ सभी टैलेंट्स ने एक साथ लड़की बड़ी अनजानी है और मैशप सांग्स पर बड़ा मनभावन ग्रुप डांस पेश किया। वहीं लखनऊ से आयी गायिका शबनम ने ओ मेरी महबूबा, गायिका नीतू कौर ने लग जा गले और दोनों ने युगल गीत हम प्यार करने वाले गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। राहुल कश्यप ने पहला पहला प्यार है और सारे शहर में आपसा सुनाकर वाहवाही लूटी। इरफ़ान ने चंदन सा बदन और मधुबन खुशबू देता है गाकर सबको आनंदित किया। तरुण त्रिपाठी ने दिल मे हो तुम और लक्ष्य निगम ने दिल का आलम गाकर दर्शकों को लुभाया।
दीप प्रज्ज्वलन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह, अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी आदि ने किया। समन्वयकों राहुल कश्यप, सैमी वर्मा, शैलू वर्मा, कामना तोलानी, प्रियंका पाल, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने करते हुए किशोर दा का गाना अगर तुम न होते गाकर जमकर तालियां बटोरीं। और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया। डॉ सत्यपाल सिंह, समाजसेवी वेद प्रकाश साहू व अनूप चौधरी, बिल्डर शलभ आनंद, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, बीनू त्रिवेदी, नितिन गुप्ता, अनुराग मोहन वर्मा विशाल यादव आदि का सहयोग रहा। अतिथियों और कलाकारों को आयोजकों ने सम्मानित किया।





