किसान, मजदूर और ग्रामीण युवा सशक्त होंगे, तभी वास्तविक विकास संभव है – घनश्याम चंद्र गौतम

जन अधिकार पार्टी का असली ताकत गांव में है, जाप के यात्रा की गांव से हो शुरुआत – विकास मौर्य
चलो गांव की ओर अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न
संदीप मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशानुसार “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत अयोध्या जनपद में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राजकुमार मौर्य ग्राम पंचायत खिरौनी के निवास, और दूसरी मीटिंग कुड़ौली ग्राम पंचायत अरविंद कुमार मौर्य के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र गौतम मंडल महासचिव जन अधिकार पार्टी अयोध्या ने कहा कि “आज गांव की समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। गांवों के बिना देश की प्रगति अधूरी है। जब तक किसान, मजदूर और ग्रामीण युवा सशक्त नहीं होंगे, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। जन अधिकार पार्टी हर गांव में पहुंचकर आम जनता की आवाज उठाएगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।” जिला अध्यक्ष विकास मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी की असली ताकत गांवों में है l जब तक हम ग्रामीणों की आवाज़ नहीं बनेंगे तब तक वास्तविक जन समर्थन नहीं मिलेगा l बैठक में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि आशीष मौर्य और डॉ राम जीत मौर्य जिला संगठन मंत्री ने लोगो से अपील किया कि गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। अंत में, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। बैठक उत्साह और जोश के माहौल में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता विकास मौर्य जिला अध्यक्ष और संचालन आशीष मौर्य ने किया उक्त कार्यक्रम में रामजीत मौर्य जिला संगठन मंत्री, महावीर मौर्य, राजकुमार मौर्य, अमन मौर्य,महेश कुमार, अरविंद कुमार मौर्य, अशोक कुमार, बैजनाथ, अनिल कुमार गौतम शिवम् मौर्य केशरी लाल मौर्य आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे l





