गोसाईगंज स्टेशन पर सप्ताह के अंत तक खुल जाएगी चौकी। चौकी पर एक दरोगा 1 हेड कांस्टेबल तथा 1 कांस्टेबल की हुई तैनाती

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी से वार्ता करते सभासद प्रतिनिधी
अनीता चौहान/ बालजी हिन्दी दैनिक
गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर बेवजह घूमने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्व सावधान हो जाए,क्यों कि सप्ताह के अंत तक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अस्थाई चौकी क्रियाशील हो जाएगी।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी प्रभारी दीवान चंद्र रावत ने गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर दरोगा दुर्गा दत्त यादव के साथ हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार एवं कांस्टेबल धीरज यादव की तैनाती कर दी है।उक्त बाते शनिवार को अकबरपुर जीआरपी पोस्ट पर हुए एक मुलाकात के दौरान एसएचओ दीवान चंद्र रावत ने सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जयसवाल “पत्रकार” से कही है।मालूम हो कि गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी खोलने की मांग बीते माह गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल ने जीआरपी के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर की थी। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि स्टेशन पर जीआरपी चौकी खोलने के लिए एक कमरे का निर्धारण कर दिया गया है। अकबरपुर पोस्ट पर तैनात एसएचओ श्री रावत ने बताया कि सप्ताह के अंत तक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर चौकी क्रियाशील कर दी जाएगी।





