उत्तर प्रदेश

छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

वशिष्ठ मौर्या/बालजी हिन्दी दैनिक

देवरिया। लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम व श्रद्धा-भाव से मनाया गया। सुबह से ही घाटों और खुले स्थानों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर भगवान भास्कर की उपासना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

घरों और सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के चूल्हों में प्रसाद बनाया गया, जिसमें ठेकुआ, कसार, और फल प्रमुख रहे। व्रतियों ने संध्या अर्घ्य के समय सूर्य को जल अर्पित किया। आसपास के ग्रामीणों ने भी पूजा स्थल पर पहुंचकर पर्व की पवित्रता में भागीदारी निभाई।

बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। हर तरफ पारंपरिक गीतों की गूंज और श्रद्धा का माहौल रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतज़ाम किए गए थे।

यह दृश्य छठ की अद्भुत सांस्कृतिक एकता और जनभागीदारी का प्रतीक रहा, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का सुंदर संगम दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button