उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व विधायक की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा…..

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक रह चुके अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे और जान से मारने की धमकी को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है।
पूर्व विधायक पुष्कर ने बताया कि वह ग्राम बिन्दौवा, तहसील मोहनलालगंज के निवासी हैं और गाटा संख्या 470 मि., रकबा 0.506 हेक्टेयर भूमि पर वर्षों से वैध रूप से दाखिल-खारिज और काबिज हैं। लेकिन 11 जुलाई 2025 को कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी भूमि की मेड को क्षतिग्रस्त कर दिया और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया।
इसके बाद शनिवार को अहमदपुर खालसा निवासी दुर्गेश कुमार राणा पुत्र स्व. लादता प्रसाद करीब 10-12 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी राजस्व पैमाइश के भूमि पर अवैध तरीके से नई मेड डालने का प्रयास करने लगे।पूर्व विधायक के प्रतिनिधि राम सुमिरन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता बुलाई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध कार्य को तत्काल रुकवाया।अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने आरोप लगाया कि दुर्गेश कुमार राणा द्वारा उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि यह न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि उनके परिवार के लिए भी भय का वातावरण बन गया है।पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, साथ ही उनकी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रोका जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक पूर्व विधायक के साथ इस प्रकार की घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।मोहनलालगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button