उत्तर प्रदेश

जर्जर समिति भवन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जताई गहरी चिंता, जल्द निर्माण की मांग

सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों से की मुलाकात

लखनऊ मोहनलालगंज ग्राम सभा करोरा बाजार, मोहनलालगंज में स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड, देवती-करोरा की अत्यंत जर्जर स्थिति को लेकर शनिवार को सपा सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समिति की वरिष्ठ अधिकारी ए.आर. वैशाली सिंह को भवन की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समिति भवन किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। जनहित को ध्यान में रखते हुए भवन का नवनिर्माण अब अत्यावश्यक है।
निरीक्षण के समय ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। मौके पर विधान सभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, सेक्टर प्रभारी मो. हनीफ, प्रमोद कश्यप, राम समुझ रावत, अशर्फी लाल धीमान, गुड्डू यादव, राम प्रताप, संजय सिंह सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने समिति भवन के शीघ्र निर्माण की मांग करते हुए इसे प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित एवं समुचित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस मौके पर पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने जानकारी दी कि सपा सांसद आर.के. चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ करोरा गांव का भ्रमण कर युवाओं, किसानों और मजदूरों से संवाद किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर समाजवादी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button