मुसहरी ग्राम सभा में 24 लाख की लागत से मुक्तिधाम का शिलान्यास
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर


वशिष्ठ मौर्य/ बालजी हिंदी दैनिक
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज ग्राम सभा मुसहरी में 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम (अंत्येष्टि स्थल) का विधिवत शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक जनभागीदारी वाले आयोजन में बदल गया। शिलान्यास समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, अंबुज शाही सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन एवं नगर पंचायत तरकुलवा के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित और सम्मानजनक स्थल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में अब तक अंत्येष्टि के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुक्तिधाम के निर्माण से ग्रामीणों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे सामाजिक गरिमा भी सुनिश्चित होगी। मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सामाजिक सुविधाओं के साथ-साथ ऐसे आधारभूत ढांचे का निर्माण ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने की अपेक्षा जताई। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि मुक्तिधाम के निर्माण से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सामाजिक एकजुटता और व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन l





