पंजाबराज्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. भागवत पंजाब में, युवाओं और नागरिकों से संवाद करेंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पंजाब आ रहे हैं। वह 25 फरवरी से दो दिवसीय पंजाब प्रवास पर रहेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे देशव्यापी प्रवास अभियान के तहत उनका यह दौरा आयोजित किया गया है। इस दौरान वे विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रवास के पहले चरण में 25 फरवरी को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 10:15 से 12:00 बजे तक पूर्व सैनिक अधिकारियों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 से 5:30 बजे तक वे पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।विज्ञापन

दौरे के दूसरे दिन 26 फरवरी को वे लुधियाना में आयोजित प्रमुख नागरिक गोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।

संघ के प्रांत संघचालक इकबाल सिंह के अनुसार, यह प्रवास संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और संगठनात्मक संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ नेतृत्व देशभर में निरंतर प्रवास कर समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क और संवाद स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button