चार दिवसीय विशेष कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

प्रयागराज २६ म ई
बीके यादव/बालजी दैनिक
मोतीलाल नेहरू फारर्मर्स ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट कॉर्डेट इफको फूलपुर में आज हरियाणा राज्य से आए 47 कृषकों हेतु विशेष कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण प्रभारी मुकेश तिवारी ने कॉरडेट एवं उसकी गतिविधियों से किसानों को परिचित कराया। प्रथम तकनीकी सत्र में प्रक्षेत्र एवं उद्यान प्रभारी सुमित तेवतिया ने इफको नैनो यूरिया प्लस एवं इफको नैनो डीएपी तथा इफको के अन्य उत्पादों के प्रयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य कोरडेट डा. हरिश्चंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी कृषकों को कृषि उन्नत तकनीक एवं नैनो उर्वरकों की उपयोगिता संबंधी जानकारी के साथ-साथ पशुपालन व खाद्य प्रसंस्करण की भी जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इसी क्रम में नैनो उर्वरकों के उपयोग की जागरूकता हेतु क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधुओ को भी नैनो उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोरडेट के आईआरडीपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, इफको फूलपुर इकाई के जनसंपर्क अधिकारी स्वयं प्रकाश, इफको फूलपुर ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी सहित समस्त कोरडेट टीम उपस्थिति रही।





