उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में चली गोली: इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित,इंस्पेक्टर परवेज अली व सिपाही घायल

बरेली रेलवे जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जीआरपी थाने के अंदर ही अचानक गोली चलने से जीआरपी इंस्पेक्टर परवेज अली और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही थाने और रेलवे जंक्शन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस विभाग ने इस गंभीर मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर परवेज अली समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाएं विभाग की छवि धूमिल करती हैं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फिलहाल पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button