उत्तर प्रदेशबरेली

राधा कृष्ण मंदिर में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा और होगा पितृ यज्ञ

बरेली । मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर इस बार भव्य धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। यहाँ 8 सितम्बर से 15 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा एवं पितृ यज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म से जुड़े अमृतमय प्रवचनों का श्रवण करेंगे। कथा व्यास के रूप में आचार्य अमन कृष्ण शास्त्री महाराज (इटावा वाले) मंचासीन होंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 8 सितम्बर को कलश यात्रा से होगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और संध्या 4 बजे से रात 8 बजे तक पितृ यज्ञ का आयोजन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा स्थल को भव्य फूलों से सजाया जाएगा। मनमोहक फ्लावर डेकोरेशन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य यज्ञमान अंकुर गोयल सहित पंडित सुशील पाठक, भगवती प्रसाद शास्त्री, अरविंद शास्त्री, श्रेयांश मनी, शिवम दीक्षित, संतोष शास्त्री, पंकज अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर भागीदारी करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button