अयोध्याउत्तर प्रदेश

गणेश चतुर्थी व जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्यौहार शांतिपूर्ण ,सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर हुई बैठक

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल अयोध्या । आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रौनाही थाना परिसर की गई पीस कमेटी की बैठक।रौनाही थाना प्रभारी संदीप सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में हुई पीस कमेटी की बैठक। शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहार को सम्पन्न करने के लिए लोगों से की गई अपील।यदि त्योहारो मे कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की हरकत करता है तो पुलिस प्रशासन ऐसे लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर जेल भेजेगी। इस मौके पर थाना क्षेत्र के सम्मानित लोगों में बड़ागांव प्रधान नदीम मलिक, राजेश कुमार (राजू गुरूजी) फरीद अहमद,नकुल पांडे,एडवोकेट सुधीर मिश्रा,एजाज अहमद, कारी जलालुद्दीन कादरी,मुफ्ती गुलाम मुर्तुजा खान,वीरभद्र गुप्ता रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button