उत्तर प्रदेशउन्नाव
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ थाना दिवस

रत्नम चौरसिया
पुरवा-उन्नाव:- शनिवार को असोहा में थाना दिवस में उपजिलाधिकारी पुरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतें ज़मीनी विवाद से सम्बंधित थी। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने टीम बनाकर सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु मातहतों को निर्देशित किया है। इस दौरान थाना प्रभारी असोहा व क्षेत्र के लेखपाल आदि मौजूद रहे।





