उत्तर प्रदेशसीतापुर
गांजर के लोग झेल रहे दोहरी मार

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर। जनपद सीतापुर के ब्लॉक रामपुर मथुरा क्षेत्र में स्थित रामरूपपुरवा गाँव के लोग इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। पहले तो गाँव से गुज़र रही नदी के तेज कटान ने ग्रामीणों के घर और जमीन निगल ली। मजबूर होकर लोग अपने परिवार के साथ दूसरी जगह छप्पर डालकर किसी तरह जीवनयापन करने लगे।
लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। विस्थापित परिवार जैसे-तैसे नए ठिकाने पर जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक उनके अस्थाई घरों में आग लग गई। इस भीषण हादसे में उनकी बची-खुची गृहस्थी भी जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि अब उनके पास न रहने के लिए मकान है और न ही जीवन चलाने लायक सामान।





