उत्तर प्रदेशप्रयागराज
अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स क्लब ओलंपिक एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी बने कुलदीप सिंह

कुलदीप सिंह को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स क्लब ओलंपिक एसोसिएशन, प्रयागराज का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया
प्रयागराज २१ अगस्त
बीके यादव/बालजी दैनिक
प्रयागराज के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स क्लब ओलंपिक एसोसिएशन, प्रयागराज का मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी आर. एस. वेदी ने कहा कि कुलदीप सिंह को संगठन से जोड़ने का उद्देश्य खेलों से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचाना है, जिससे स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिल सके और नई प्रतिभाओं को मंच प्राप्त हो।





