जहरीला कीड़ा काटने से बच्ची की मौत

रत्नम चौरसिया/ बाल न्यूज
पुरवा – उन्नाव
प्रातःकाल चार बजे के आस – पास सोते समय लगभग 10 वर्षीय बच्ची की उंगली में जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पासाखेड़ा निवासी दीपक साहू की 10 वर्षीय बेटी गौरी शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे अपने माता-पिता और बडे भाई आनंद के साथ कमरे में सो रही थी तभी रात में करवट लेते समय उसका हाथ बेड से नीचे लटक गया जहां इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसकी अंगुली में काट लिया। खून बहने और दर्द होने पर गौरी ने अपनी मम्मी को जगाया। जिसके बाद परिजनों ने आसपास देखा तो जहरीला करेट सर्प दिखाई दिया। वहीं परिवार वाले तुरंत उसे पहाड़पुर गांव ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरी उच्च प्राथमिक विद्यालय पासाखेडा कम्पोजिट में कक्षा 5 की छात्रा थी। बच्ची की मौत से पिता दीपक साहू, मां आरती, भाई आनंद, बाबा रुपम साहू का रो- रो कर बुरा हाल रहा।





