Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

गोरखपुर को मिली 2251 करोड़ की सौगात: CM योगी ने सुरक्षा को बताया निवेश की बुनियाद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 2251 करोड़ रुपये की निवेश और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में बहुराष्ट्रीय कंपनी कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन और प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी टेक्नोप्लास्ट की नई यूनिट का उद्घाटन शामिल है।

सुरक्षा का माहौल, निवेश का आधार

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में निवेश एक सपना था। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले व्यापारियों और उद्यमियों से ‘गुंडा टैक्स’ वसूला जाता था, जबकि अब सरकार ने सुरक्षा का माहौल देकर समृद्धि का मार्ग सुगम कर दिया है।

60 लाख लोगों को मिला निजी क्षेत्र में रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में बिजली यदा-कदा ही आती थी, क्योंकि वे ‘उजाले के दुश्मन’ थे और समाज में अराजकता फैलाते थे। आज, सरकार की स्पष्ट नीति और साफ नीयत का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया का सबसे अच्छा निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में हुए निवेश से अब तक 60 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हुई 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती का भी जिक्र किया और युवाओं से अपील की कि वे अपने गांवों का नाम रोशन करें।

‘सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’

निवेश और रोजगार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार हर जिले में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’ बनाएगी। ये जोन 100 एकड़ में विकसित किए जाएंगे।

15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा की मौजूदा और आने वाली निवेश परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से गीडा में 15,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे युवाओं को अपने घर के पास ही नौकरी मिल जाएगी और उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में आवंटित औद्योगिक भूखंडों से 5903 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 10,000 लोगों को नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गीडा कभी सहजनवा तक सीमित था, आज उसका विस्तार पिपरौली से होते हुए धुरियापार तक हो गया है।

read also-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button