फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार की टीम ने किया दौरा

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावा क्षेत्र में आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को ग्राम मूडाकला का दौरा किया इस दौरान पर्यवेक्षण करने हेतु उपस्थित हुई टीम द्वारा ग्राम की आशा बहु सुनीता देवी, एएनएम शिवांगी पांडे, सीएचओ आदेश कुमार आदि के कार्यो की समीक्षा की गई वही फाइलेरिया की दवा न खाने वालों को जागरूक किया गया टीम द्वारा ग्रामीणों को दवा नियमित रूप से खाने के बारे में बताया गया इस दौरान भारत सरकार की सेंट्रल टीम में यूपी सचिव वी.बी.डी. दीप पंत के साथ सलाहकार क्षेत्रीय कार्यालय भारत सरकार लखनऊ एस.एम.ओ डॉ निश्चय केशरी व डॉ आशीष कुमार , असिस्टेंट स्टेट प्रोग्राम मैनेजर विकास द्विवेदी , जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार , शिवम विश्वकर्मा सहित पैथ के डॉ मुन्ना लाल यादव के साथ अधीक्षक डॉ संतोष कुमार चौधरी आदि स्वास्थ्य टीम मौजूद रही ।





