उत्तर प्रदेशसीतापुर

अर्रो खेमाजितपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, भोले भक्तों का उमड़ा सैलाब

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर परसेंडी। श्रावण मास में शिवभक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिली जब विकास खंड परसेंडी की ग्राम पंचायत अर्रो खेमाजितपुर स्थित खजुहा बाबा स्थान से एक विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह के नेतृत्व में निकली इस कांवड़ यात्रा ने जनमानस में भक्ति और उत्साह का नया संचार कर दिया।

यात्रा में शामिल सैकड़ों भोले भक्त, दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली व चार पहिया वाहन के काफिले के साथ जब आगे बढ़े, तो पूरा मार्ग “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों की टोलियां केसरिया वस्त्रों में सजे हुए, हाथों में कांवड़ लिए शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए।

यात्रा का झरेखापुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान ओमकार यादव, रवी थापा सहित अन्य गणमान्य जनों ने पुष्पवर्षा एवं जलपान आदि से श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस आत्मीय स्वागत से भक्तगण अभिभूत हो उठे।

स्वागत उपरांत, कांवड़ यात्रा हरगांव स्थित गौरी शंकर बाबा धाम के लिए जयघोषों के साथ प्रस्थान कर गई। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु शिवभक्ति में झूमते नजर आए।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने ग्राम्य संस्कृति, एकता और धार्मिक आस्था की अद्भुत मिसाल पेश की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विक्रम सिंह व बड़ागांव चौकी इंचार्ज राम चन्द्र यादव के द्वारा संयुक्त रूप से कावड़ियों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ागांव, झरेखापुर, बडेलिया पुलिस पुलिस मुस्तैद रही। वही साफ सफाई का ज़िम्मा सुपरवाइजर हरिनाम सिंह के ज़िम्मे रहा जिसमे सफाई कर्मी अवधेश कुमार, रूबी विश्वकर्मा एवं न्याय पंचायत के सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button