उत्तर प्रदेशसीतापुर

सदरपुर दीवान बनकर आए युवक ने दुकानदार से 40 हजार रुपए की ठगी कर ली।

रिपोर्ट सुनील वर्मा

सदरपुर, सीतापुर
सदरपुर थाने में बरामद तार बेचने की बात कह सैंपल दिखा पुलिसकर्मी बन शातिर टप्पेबाज ने दुकानदार से 40 हजार रुपए नकद ले लिए। तार देने का की बात कहकर व्यापारी के साथी को बाइक पर बैठाकर टप्पेबाज बेखौफ होकर थाने के अंदर ले गया और महिला हेल्प डेस्क के पास उतारकर इंतजार करने की बात कहकर फरार हो गया। थोड़ी देरतक जब वह वापस नहीं आया तो युवक को शक हुआ और उसने फोन कर जानकारी दुकानदार को दी। दुकानदार ने थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी ऐसी ठगी से दंग रह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदरपुर कस्बे के राजाराम गुप्ता पुत्र कुबेरीलाल की थाना तिराहे पर बर्तन व अन्य लोहे का सामान खरीदने व बिक्री की दुकान है। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक पैशन प्रो बाइक पर सवार हेलमेट लगाए हुए युवक आया और उसने अपना परिचय सदरपुर थाने के दीवान के रूप में देते हुए बताया कि कापर का 72.किलो 700 ग्राम तार बरामद हुआ था जिसकी बिक्री करने का आदेश आया है, जिसे आप ले लो। करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार राजाराम उसकी बातों में आ गए और तार खरीदने के लिए राजी हो गए। राजाराम ने अपने वहां से गुजर रहे बनवीरपुर के संबारी से बेटे संदीप गुप्त से 40 हजार रुपए मंगवाए और कहा कि युवक के साथ जाकर थाने से तार ले आओ। इसपर युवक ने कहा कि आप पैसे दे दो मैं तार देकर वापस नहीं आऊंगा। राजाराम युवक के झांसे में आ गए और 40 हजार रुपए उसे दे दिए। युवक ने संबारी को बाइक पर बिठाया और सीधे बेखौफ होकर थाने के अंदर कार्यालय के सामने महिला हेल्प डेस्क के निकट बाइक रोक संबारी को उतार दिया। युवक ने किसी को फोन मिलाया और कहा कि रामदास भगवा गमदे वाले को तार की बोरियां दे देना। इतना कहने के बाद युवक ने बाइक स्टार्ट की और थोड़ी देर इंतजार करने की बात कहकर वापस चला गया। घटना को अंजाम देने के दौरान युवक के एक पल के लिए अपने सर से हेलमेट नहीं उतारा, जिससे उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नहीं आया है। थोड़ी देरतक जब युवक वापस नहीं आया तो संबारी ने वहां मौजूद चौकीदार से पूछा कि रामदास कौन है, हम तार लेने आए हैं तो चौकीदार ने बताया कि यहां कोई रामदास नहीं है। चौकीदार का जवाब सुन संबारी के होश उठ गए और उन्होंने तत्काल मोबाइल से घटना की जानकारी दुकानदार राजाराम को दी। सूचना मिलते ही राजाराम थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को तहरीर देकर दी। सूचना पर पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें पैशन प्रो बाइक पर हेलमेट लगए युवक जाता दिख रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button