उत्तर प्रदेश

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण के महा अभियान की हुई शुरुआत

एक पेड़ मां के नाम लगाकर करें मां का सम्मान – विनय कुमार श्रीवास्तव

बालजी हिन्दी दैनिक
करौंदी कलां/सुल्तानपुर l मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर कादीपुर रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा संतोष कुमार तिवारी,वन रक्षक अजय कुमार वर्मा, भूपेंद्र कुमार मिश्रा, राहुल वर्मा,राम सुधार माली, रंजीत कुमार द्वारा रामफेर गर्ल्स इंटर कालेज हरिपुर में छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार व प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र की अध्यक्षता में फलदार पौधों में आम , आवला , सहजन ,अमरुद आदि का वितरण किया गया। पौध वितरण के उपरान्त क्षेत्रीय वनाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार पौधों का रोपण करना है l जिससे पौधे सुरक्षित रहे और इनका समुचित विकास हो। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर करें मां का सम्मान करे l
कालेज की प्रबंधक श्रीमती उमा मिश्रा प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र व स्टाफ मौजूद रहे। वन विभाग वन महोत्सव के उपलक्ष्य में विकास खंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button