उत्तर प्रदेशलखनऊ

गर्भवती महिलाओं को अब whatsapp पर मिलेंगे स्वास्थ्य सम्बन्धी वीडियो संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

लखनऊ , २ जुलाई 25, अपर निदेशक स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी एवं मोबाईल अकादमी कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सभागार अपर निदेशक लखनऊ में सम्पन्न किया गया ! प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की किलकारी सेवा सभी गर्भवती महिलाओं और १ वर्ष तक के सभी बच्चो के स्वस्थ्य के लिए हैं ये सेवा लाभार्थी के फ़ोन पर निशुल्क उप्लब्ध है जिसमे उनके फ़ोन नंबर पर हर सप्ताह ओडियो संदेश प्राप्त होते है लेकिन अब भारत सरकार ने आर सी एच पोर्टल पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों को विदिओं संदेश तय तिथि एवं समय के अनुसार भेजा जाता है
इसलिए जरुरी है की सभी लाभार्थी का सही मोबाईल नंबर आर सी एच पोर्टल में दर्ज किया जाए जिससे लाभार्थी के साथ ही परिवार के सदस्य भी वीडियो संदेशं को देख कर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगीं

लाभार्थी के पंजीकृत नंबर पर ०१२४-४४५१६६० से फ़ोन आएगा

पूरा संदेश सुनने के बाद १ का बटन दबा देने पर whatsapp वीडियो संदेश प्रत्येक सप्ताह एल एम् पी एवं जन्म तिथि के अनुसार मिलने लगेगा और साथ ही बताया गया की आशाओं के लिए मोबाईल अकादमी कार्यक्रम की शुरुवात किया गया है जहाँ आशा अपने मोबाइल नंबर से मोबाइल अकादमी कोर्स को ४ घंटे में पूरा कर के अपने जानकारी को तरोताजा कर सकती है जिससे वो समुदाय और लाभार्थियों के साथ बेहतर संचार और सम्बन्ध स्थापित कर परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण की सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर सकें मोबाईल अकादमी का कोर्स आशा अपने पंजीकृत नंबर से १४४२४ डायल करके शुरू कर सकती है प्रशिक्षण पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा

अपर निदेशक स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण के दौरान आर सी एच पोर्टल पे सही सूचना समय पर दर्ज करने पे जोर दिया गया तथा लाभार्थियों को किलकारी whatsapp सेवा की जानकारी देने की लिए स्वस्थ् कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाने की सलाह दी गई

प्रशिक्षण किलकारी कार्यक्रम के राज्य समन्वयक मनीष शर्मा द्वारा दिया

प्रशिक्षण में अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक , मंडलीय मूल्यांकन एवं अनुवेषण अधिकारी , मंडलीय प्रबंधक कमुनिटी प्रोसेस , मंडलीय सर्वलांस अधिकारी एवं ६ जिलों से अपर चिकित्षा अधिकारी आर सी एच एवं डी पी एम् यु अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button