बच्चों की सेहत के लिए आगे आया आरजीएस मेडिकल कॉलेज, बनौगा में स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
अटरिया आरजीएस मेडिकल कॉलेज, अटरिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज की उपाधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा और मैनेजर अंकित मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय बनौगा पहुंचकर बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विद्यालय में प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार व सहायक अध्यापक की उपस्थिति में उन्होंने बच्चों को आर.जी.एस. मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। बताया गया कि बच्चों की स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श 50% छूट पर उपलब्ध है, अस्पताल आने पर साथ ही कैंपिंग सेवाएँ पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाती हैं।
इस अवसर पर डॉ. एसपी तिवारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण जन भी उपस्थित रहें, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरजीएस मेडिकल कॉलेज द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा की, और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों से बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा। आर जीएस डॉ हरीश दुबे नर्सिंग स्टाफ ज्योति मिश्रा किरण चौहान बलराम मिश्रा आदि मौजूद रहे





