अयोध्याउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की बैठक हुई सम्पन्न

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के लिये 455.50 हे0 के लिये 113.82 लाख रुपये की परियोजनाओं तथा मनरेगा कन्वर्जेन्स से कराये जाने वाले कार्यों के लिये 39.43 लाख रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। इसके साथ-साथ खेत तालाब योजना के अन्तर्गत जनपद को प्राप्त कुल लक्ष्य 52 लाख के सापेक्ष 27.30 लाख रुपये के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। जिला मिशन समिति द्वारा आर०ए०डी० प्रोजेक्ट रामपुर, ब्लाक हैरिंग्टनगंज के लिये 58 लाभार्थियों के लिये 17.40 लाख रुपये का अनुदान तथा आर०ए०डी० प्रोजेक्ट झबरा, ब्लाक-अमानीगंज के लिये 69 लाभार्थियों के 20.70 लाख रुपये अनुदान देने के लिये अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में श्री के०के० सिंह मुख्य विकास अधिकारी, डॉ० पी० के० कनौजिया उप कृषि निदेशक, डॉ० सुभाष चन्द्र वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ० वी० पी० शाही अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button