पंजाबराज्य

किला रायपुर का ऐतिहासिक मैदान फिर जीवित: खेलों के लिए 3.6 करोड़ की घोषणाएँ

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को किला रायपुर ग्रामीण खेल मेले के समापन समारोह में पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के वरिष्ठ नेता मनीश सिसोदिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने 12 साल बाद दोबारा शुरू हुई बैलगाड़ी दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों बाद बैलगाड़ी दौड़ देखने का अवसर मिला है। पिछले 13 सालों से यह दौड़ बंद थी, जिससे बैलों की एक पूरी पीढ़ी इस पारंपरिक खेल से वंचित रह गई। उन्होंने खुशी जताई कि अब यह ऐतिहासिक परंपरा फिर से शुरू हो गई है।

ऐतिहासिक है रायपुर खेल मैदान

सीएम ने कहा कि किला रायपुर का मैदान ऐतिहासिक रहा है। यहां देश के महान खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने ध्यान चंद और बलबीर सिंह सीनियर का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मैदान ने कई यादगार क्षण देखे हैं। यहां घुड़दौड़, कुत्तों की दौड़ और अन्य ग्रामीण खेल भी होते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खेलों को राजनीति से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि खेल भाईचारे और एकता का प्रतीक हैं। सभी को मिलकर इन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।

रायपुर में डेढ़ करोड़ देने की घोषणा

इस मौके पर उन्होंने किला रायपुर के विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की। लाइब्रेरी के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए गए। साथ ही सिक्स ए साइड हॉकी के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाने की घोषणा की। स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने का भी वादा किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button