सी यम ओ के रहमों करम पर गोंडा जनपद में हो रहा है अवैध पैथोलॉजी सेंटर का संचालन

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा: प्रशासनिक उदासीनता व विभागीय ला परवाही के चलते जिले में मरीजों से जांच के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।प्रशास निक अनदेखी के चलते शहर से लेकर गांव त क बिना पेथॉलोजिस्ट व बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं।ऐसे पैथालॉ जी संचलकों के पास मेडिकल वेस्ट और प्रदूष ण नियंत्रण बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है।इसके बावजूद आज तक स्वास्थ्य विभा ग ने किसी भी पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।जिले में अधिकांश पैथालॉ जी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संचालित हैं।पैथालॉजी संचा लकों को अस्पताल के चिकित्सक सीधे तौर पर लाभ मेहरबान हैं।अस्पताल के चिकित्सक बाहर के लैब से मरीजों को जांच कराने की सलाह देते हैं।बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में करीब चालीस पैथोलॉजी लैब दर्ज है।लेकिन जिले में सैकड़ो से अधिक अवैध
पैथोलॉजी संचालित हो रही है।गौरतलब है कि शहर में करीब दर्जनों से अधिक अवैध पैथोलॉजी नियम कानून को दरकिनार कर सं चालित किए जा रहे हैं।अहम बात यह है कि इसकी जानकारी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी है।इसके बाद भी जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।कार्रवाई नहीं होने मरीजों से मोटी कमाई कर रहे हैं।इन लैब में कराई गई जांच की रिपोर्ट कितनी सही होगी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है





