उत्तर प्रदेशगोण्डा

वर्तमान युग सिर्फ डिग्री का नहीं , दक्षता का है : रजनी कान्त

विश्व युवा कौशल दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता , संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

राज्य प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा को अपनाने का दिया संदेश

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा । विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड पंडरी कृपाल अंतर्गत मालती शर्मा मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता , संगोष्ठी एवं कौशल प्रदर्शनी आयोजित की गई , जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अवंतिका मिश्रा ने की जबकि संचालन शिक्षक शिव प्रकाश द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य प्रशिक्षक एवं युवा प्रेरक रजनी कान्त तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुशील पाण्डेय उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि रजनी कान्त तिवारी ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में कहा कि आज का युग सिर्फ डिग्री का नहीं , दक्षता का है । युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल की ओर भी ध्यान देना चाहिए , ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें । उन्होंने यह भी कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए जरूरी है कि हमारे युवा शिक्षित ही नहीं , कुशल भी हों । उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मंच न केवल प्रतियोगिता का अवसर है , बल्कि आत्मप्रकाशन और आत्मविश्लेषण का भी माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि सुशील पाण्डेय ने कहा कि समाज तभी सशक्त होगा , जब हमारे युवा कौशलयुक्त और स्वावलंबी होंगे। बेटियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से सामाजिक संदेश देना एक सकारात्मक पहल है।

कार्यक्रम के अन्त में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्या श्रीमती अवंतिका मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास , नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा सहित क्षेत्रीय समाजसेवी उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button