अयोध्याउत्तर प्रदेश

ग्राम सभा जमुनीपुर में महिलाओं ने आस्था और भक्ति के साथ मनाया सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा

सूर्य देव की उपासना और भगवान राम-सीता से जुड़ी परंपरा के साथ हुआ छठ महापर्व का आयोजन

अनीता चौहान/ बालजी हिन्दी दैनिक
गोशाईगंज, अयोध्या l सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा जमुनीपुर, पोस्ट बलरामपुर (अयोध्या) में छठ पूजा का पावन पर्व महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। चार दिवसीय इस महापर्व के अंतिम दिन महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा संतान की दीर्घायु की कामना की। मान्यता है कि छठ पूजा की परंपरा भगवान श्रीराम और माता सीता के समय से जुड़ी है। कहा जाता है कि लंका विजय के पश्चात जब भगवान राम अयोध्या लौटे, तब उन्होंने और सीता माता ने सूर्य देव की आराधना करते हुए व्रत रखा और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इसी परंपरा को आगे चलकर छठ महापर्व के रूप में मनाया जाने लगा। ग्राम सभा जमुनीपुर में आयोजित इस धार्मिक पर्व में रंजु चौहान , शिवकुमारी , संजु राजकुमारी चौहान, इंद्रावती चौहान , संजू , सुखदेई यादव , अनीता सिंह चौहान मौजूद रही l सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। सूर्यास्त के समय महिलाओं ने जलाशय किनारे दीप प्रज्वलित किए और लोकगीतों के मधुर स्वर में सूर्य देव की आराधना की। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ पूजा के अवसर पर ग्रामवासियों ने एकता, सद्भाव और स्वच्छता का संदेश भी दिया। आस्था, संयम और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का यह पर्व ग्राम सभा जमुनीपुर में भव्य और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कोतवाली गोशाईगंज उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हल्का सिपाही राजकुमार यादव मय हमराही के साथ सुरक्षा में मुस्तैदी के साथ लगे रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button