उत्तर प्रदेशबरेली

श्री हरि मन्दिर मॉडल टाउन बरेली में श्रीमद्भागवत कथा का शुभआरंभ

बरेली । श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में परम पूज्य गीता मनीषी पूज्य श्री वेदांता नन्द जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मचारी श्री भोलानंद जी महाराज श्री वृंदावन धाम के द्वारा मंदिर में सत्संग वर्षा होगी। महाराज जी के पधारने पर मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया और मालार्पण किया गया।अपनी दिव्य एवं ओजस्वी वाणी से बहुत ही सरलता की भाषा में भक्तजनों पर अपनी अमृतवाणी की बौछार श्रीमद्भागवत गीता की व्याख्या सत्संग के माध्यम से की।
कथा के शुभ आरम्भ से पूर्व एक विशाल एवं दिव्य शोभा यात्रा श्री हरि मंदिर के परिक्रमा स्थल पर निकली गई,जिस मे 108 कलश ले कर महिलाओं ने हरि नाम संकीर्तन करते हुए मंदिर की परिक्रमा की, कलश शोभा यात्रा का विश्राम मंदिर के मुख्य द्वार पर हुआ।उसके उपरांत कथा प्रारंभ हुई।
व्यास पीठ पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोरा,सचिव रवि छाबड़ा,उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय वा समिति के अन्य सदस्यों को माल्यार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया परम पूज्य श्री भोलानंद जी महाराज की कथा 12 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक
सत्संग की अमृत वर्षा करेगे।

महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने बताया कि पावन कार्तिक मास में महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रोज प्रातः 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सभी भगवानों की आरती हो रही है उसके पाश्चात्य पंडित जी द्वारा कार्तिक की कथा एवं महिमा का वर्णन किया जाता है, उपरांत सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह पूरे प्रकिया पूरे कार्तिक मास तक चलेगी।
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति बरेली द्वारा आप सभी भक्तजन को सादर सपरिवार आमंत्रित करती है, आप सभी समय से पहुज कर लाभ ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button