भारतीय बौद्ध महासभा ने दी बहुजन नायक कांशीराम साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) इकाई अयोध्या के तत्वाधान में डॉ आंबेडकर पार्क शंकरगढ़ अयोध्या में एक गोष्ठी का आयोजन कर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब को उनके 18वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर महासभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए। पार्क में स्थित तथागत बुद्ध और बाबासाहब के साथ ही मान्यवर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बुद्ध वंदना,त्रिशरण और पंचशील ग्रहण करने के पश्चात उपस्थित लोगों ने बारी बारी से बहुजन नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रसाद अंबेश ने मान्यवर कांशीराम साहब को बाबासाहब का सच्चा अनुयाई बताया।उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने बाबासाहब के आदर्शो पर चलकर बहुजन आंदोलन को गति प्रदान किया। अजय कुमार ने कहा कि मान्यवर साहब ने पैदल और साइकिल से चलकर पूरे देश में बहुजन समाज को जगाने का कार्य किया तथा देश के सबसे बड़े प्रदेश उतर प्रदेश में बहुजन समाज का सरकार भी बनवाया।अध्यक्ष दिनेश चौधरी,कोषाध्यक्ष दीपक प्रशांत, लेखा परीक्षक रवींद्र प्रताप गौतम,रमेश कुमार, शोभाराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजेश निगम, सोनू, बासदेव गौतम ,शिवाजी आदि लोग उपस्थित रहे।





