अवध विश्वविद्यालय में बहुसंस्कृतिवाद एवं आधुनिक संकट पर व्याख्यान का आयोजन

बलराम मौर्य / बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मता केंद्र के तत्वावधान में “बहुसंस्कृतिवाद एवं आधुनिक संकट” विषय पर दीक्षांत व्याख्यान का आयोजन सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मता केंद्र, तुलसी भवन, गुरु वशिष्ठ परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय, अयोध्या केडॉ. निलय तिवारी रहे। अपने उद्बोधन में समकालीन समाज में बहुसंस्कृतिवाद की प्रासंगिकता, इसके सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव तथा वैश्विक संदर्भों में उत्पन्न आधुनिक संकटों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विविधता का सम्मान और संवाद की संस्कृति किसी भी लोकतांत्रिक समाज की मूल शक्ति है, और बहुसंस्कृतिवाद न केवल सांस्कृतिक विमर्श नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आधार है। इसके साथ ही साथ बहुसंस्कृतिवाद आज के समय की सच्चाई है l सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र के डॉ अंकित मिश्र , डॉ. शिवांश कुमार एवं डॉ. शैलेन वर्मा के साथ-साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंकित मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन में छात्र अभिषेक श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से किया।





