योग दिवस पर उमड़ा उत्साह: प्रेक्षागृह में गूंजा ‘योग ही जीवन है’ का संदेश

बीके यादव/ बालजी दैनिक
प्रयागराज, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग सत्र का आयोजन सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु सत्यम द्वारा आगान्तुकों को योगाभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योग दिवस पर विशेष संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण पटेल, सांसद (फूलपुर, प्रयागराज) एवं दीपक पटेल, विधायक (फूलपुर, प्रयागराज)। दोनों जनप्रतिनिधियों को आशीष श्रीवास्तव (वैयक्तिक सहायक) एवं कार्यक्रम प्रभारी एम.एम मणि ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा “सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया”। इस आयोजन में ज्वाला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज एवं तम्मना इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया





