उत्तर प्रदेशसीतापुर

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारतवर्ष की धरोहर: मयंकेश्वर शरण सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर। भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की प्रमुख धरोहरों में से एक है राष्ट्र उनके योगदान को अमूल्य पूंजी के रूप में स्वीकार करता है। वह हम सब के स्वाभिमान भी है आज अखंड भारत का निर्माण उन्हीं की सोच और संघर्ष का प्रतिफल है । उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा सीतापुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कही गई। उन्होंने बताया की सरदार साहब की 150 वीं जन्म जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में लोकसभा में पदयात्रा, रोड यात्रा, राष्ट्रीय पदयात्रा, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन, जिले के पार्कों में कार्यक्रम, अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम, निबंध ,भाषण, रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि सीतापुर जिला अभियान के सभी कार्यक्रमों में संपूर्ण ऊर्जा के साथ सहभागिता करेगा और पार्टी के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी पदाधिकारी सरदार साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रमों को संपन्न करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से सांसद मिश्रिख अशोक रावत एमएलसी पवन सिंह चौहान विधायक शशांक त्रिवेदी विधायक मनीष रावत विधायक रामकृष्ण भार्गव विधायक निर्मल वर्मा जिला प्रभारी नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता कार्यक्रम सहसंयोजक नीरज वर्मा झल्लर आदि लोगों उपस्थित रहे।

जिला कार्यालय पर कार्य योजना बैठक संपन्न

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर कार्य योजना बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा घोषित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई एवं कार्यक्रमो के कुशल संचालन के लिए टीमों का गठन भी किया गया। कार्यक्रम को मिश्रिख सांसद अशोक रावत जिला प्रभारी नीरज सिंह एमएलसी पवन सिंह चौहान विधायक निर्मल वर्मा विधायक रामकृष्ण भार्गव विधायक मनीष रावत विधायक शशांक त्रिवेदी आदि ने संबोधितकिया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button