लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर पूरे जनपद में भव्यता के साथ कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित।

प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद में मा0 राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर दिनांक-31 अक्टूबर 2025 से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि राष्ट्र के एकीकरण में सरदार बल्लभभाई पटेल की अविस्मरणीय योगदान रहा है। सरदार बल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के संबंध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिये पद यात्रा तथा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्णमनोयोग से सभी कार्यक्रमों आयोजित कराना सुनिश्चित करें।
प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि आयोजित होने वाली रन-फॉर यूनिटी हेतु पर्याप्त चिकित्सा शिविर लगवायें तथा अन्य कार्यक्रमों में भी प्राथमिक चिकित्सा हेतु समुचित व्यवस्था की जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जायें तथा विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया जाये। सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित कराये जायें। सभी पंचायत भवनों में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जायें। कार्यक्रमों में सभी को अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग हेतु प्रेरित किया जाये तथा गर्व से स्वदेशी के उपयोग का संकल्प एवं आत्मनिर्भर भारत हेतु शपथ दिलायी जाये। मा0 प्रभारी मंत्री ने सम्पूर्ण जनपद के सभी आयोजनों को पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराये जाने हेतु निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मा0 सांसद मिश्रिख अशोक रावत, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, मा0 विधायक सिधौली मनीष रावत, मा0 विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, मा0 विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, मा0 विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





