उत्तर प्रदेशप्रयागराज

48 वर्षों से लगातार किसानो की सेवा में लगा है कारडेट — बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष, इफको नई दिल्ली

प्रयागराज ०९ अक्टूबर
बीके यादव/बालजी दैनिक
इफको शुरुआत से ही लगातार किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ कोरडेट की स्थापना 9 अक्टूबर 1978 को की गई। कारडेट अपने प्रयासों से क्षेत्र में खेती किसानी से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाने में , उससे संबंधित जानकारी को प्रचारित प्रसारित करने में अच्छा काम कर रहा है। उक्त बातें श्री बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष, इफको नई दिल्ली ने कारडेट के 48 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रबी फसल विचार गोष्ठी के दौरान कहीं। उन्होंने किसानों से इफको के नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील की । इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री बाल्मीकि त्रिपाठी ,अध्यक्ष प्रबंध समिति कॉर्डेट,फूलपुर एवं निदेशक, इफको नई दिल्ली ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए किसानों का धन्यवाद किया और कहा कि किसान सहनशील होता है। एक बार फसल के नुकसान को सहते हुए फिर से जी जान से प्रयास करता है कि अगली फसल अच्छी हो। इसी सहनशीलता ने उसे अन्नदाता की उपाधि दी है। खेती किसानी में माताओं बहनों का योगदान पुरुषों से काम नहीं है। भारतीय किसान इफको का परिवार है और उनके विकास के लिए इफको लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में तकनीकी सत्र के दौरान कॉर्डेट के प्रधानाचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने कॉर्डेट के 48 वर्षों की प्रगति को क्रमवार तरीके से बताया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कृषकों को मिट्टी जांच, जैव उर्वरकों व जैव अप घटकों के प्रयोग, मौन पालन , नीम की खाली के प्रयोग की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। इसी क्रम में कृषि के समसामयिक कार्यों और आने वाले रबी फसल की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी डॉक्टर एम पी सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र, छाता, प्रयागराज द्वारा दी गई। कार्यक्रम में आगे इफको उत्तर प्रदेश के राज्य विपणन प्रबंधक एवं सचिव कारडेट, श्री यतेंद्र कुमार ने इफको नैनो उर्वरक एवं इफको के अन्य उत्पादों की उपयोगिता के विषय में चर्चा की एवं किसानों से उनके अनुभव भी जाने। इफको एमसी के अरविंद द्विवेदी ने रबी फसलों में कीट व्याधि नियंत्रण की जानकारी दी। इफको फूलपुर के इकाई प्रमुख श्री पी के सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास में इफको फूलपुर के योगदान की जानकारी दी। कार्डेट प्रबंध समिति के सदस्य श्री आर पी सिंह बघेल ने सहकारिता के क्षेत्र में इफको के योगदान को बताया। श्री धनंजय कुमार सिंह, निदेशक राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, भारत सरकार ने कोरडेट के कार्यों की सराहना की। श्री प्रेम कुमार सिंह उर्फ लल्ले सिंह, पूर्व अध्यक्ष डी. सी. एफ. प्रयागराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इफको ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। हरित क्रांति के अच्छे परिणाम के लिए इफको का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरिश्चंद्र प्रभारी मृदा परीक्षण ने सफलतापूर्वक किया। श्री सुमित तेवतिया प्रभारी फॉर्म एवं उद्यान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि निवेश किट जिसमें सरसों, काला गेहूं का बीज, दराती, जैव उर्वरक एवं जैव अपघटक का वितरण किया गया। पांच प्रगतिशील कृषकों को बैटरी चलित स्प्रे मशीन वितरित की गई। इस अवसर पर कारडेट के उत्पादों एवं इकाइयों की एक छोटी से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया। साथ ही कॉर्डेट प्रक्षेत्र में उपयोग हेतु नए ट्रैक्टर को भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान कॉर्डेट से सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारीयों सहित वर्तमान कारडेट टीम एवं इफको फूलपुर इकाई के महाप्रबंधक एवं संयुक्त महाप्रबंधक, आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनुराग तिवारी एवं महामंत्री श्री स्वयं प्रकाश , कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री पंकज पांडे सहित भारी संख्या में कृषक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button