चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग में आने वाली जमीनों का जल्द हो भुकतान – जिलाधिकारी

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में 84 कोसी व रिंग रोड के सम्बंध में बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र 84 कोसी मार्ग में आने वाली जमीनों के 80 प्रतिशत भुगतान हेतु सम्बंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि सभी लेखपालों के साथ समीक्षा करते हुए 84 कोसी मार्ग में अपने स्तर से लम्बित कार्य है उसको शीघ्र पूरा करायें। एन एच आई के अधिकारियों ने बताया कि 84 कोसी/नेशनल हाईवे पर निशानदेही का कार्य तहसील रुदौली व मिल्कीपुर में प्रगति पर है। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया। इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा रिंग रोड की समीक्षा करते हुये सम्बंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अतिरिक्त भूमि सम्पत्ति मूल्यांकन की बाधाओं को शीघ्र निस्तारित कराया जाय। जिलाधिकारी द्वारा लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया, जिससे उक्त दोनों मार्गो के निर्माण कार्य में तेजी लायी जा सकें। बैठक के दौरान अपर जिलधिकारी एल ए ने 84 कोस मार्ग व रिंग रोड की अब तक की प्रगति के बारे में अवगत कराया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री महेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री योगानन्द पांडेय, अपर जिलाधिकारी एलए, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





