कानपुर से अयोध्या जा रही बस पलट जाने से एक दर्जन से अधिक राम भक्त यात्री हुए जख्मी , तीन की हालत गंभीर

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक
सोहावल , अयोध्या l रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग बरसेंडी मोड से बसहा चौराहे के बीच बस पलट जाने से राम भक्त यात्री फंस गये। पलटने की तथा बस यात्रियो की गुहार सुन दौडे स्थानीय निवासियों ने राहगीर वाहन चालको घटना की सूचना पर पहुची पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर सभी यात्रियो को बाहर निकाला। घायल लगभग पंद्रह बस सवारो को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यात्रियो से भरी बस पलटने के मामले को लेकर तहसील प्रशासन हरकत मे आया। एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार रिशू जैन के साथ तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। घायलो का हाल जानते हुए इलाज मे पूरी सतकर्ता बरतने का डाक्टरो को निर्देश दिया। इस दौरान सुरक्षित बस यात्रियो को चाय नाश्ता का इंतजाम करते हुए गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए बस की व्यवस्था कराई l इस बाबत मे चौकी प्रभारी जिंतेंद्र सिंह ने बताया कि बस संख्या यूपी 77एन 3569,कानपुर से यात्रियो को लेकर अयोध्या जा रही थी। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बरसेंडी मोड पार करते ही अनियंत्रित हो पलट गयी। घटना की सूचना पर पहुंचकर घायल चौबे पुर निवासी रैनू विश्वकर्मा अयेरवा रामा देवी निवासी विद्या देवी रजनी विश्वकर्मा कल्याण पुर निवासी रजनी विश्वकर्मा, सुमन विश्वकर्मा, कल्याण पुर चौबे पुर निवासी रानी, महोबी सगर निवासी सेमा, लक्ष्मण सिंह, अंश, महेश सिंह,मंदना निवासी विनीता गुप्ता,कन्नौज निवासी विशाल शर्मा उनकी पत्नी प्रिया शर्मा योगेंद्र उनकी पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटी मुस्कान को चोटे आई। सभी को ईलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। तीन की हालत गंभीर बनी हुई। चोटिल से बचने वाले सभी यात्रियो को दुसरी बस पर तहसील प्रशासन की देखरेख मे गंत्व्य की ओर रवाना कर दिया गया है l





