अयोध्याउत्तर प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर हुआ आयोजन

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यायोजना वर्ष- 2025-26 तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर तहसील- बीकापुर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन पी0एल0वी0/अधिकार मित्र अश्विनी कुमार तिवारी तथा लोकेश पाठक द्वारा किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के विषय पर जानकारी देते हुए कथन किया गया कि विश्व स्तर पर बढ़ती जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन की उत्पत्ति ‘पांच अरब दिवस’ 11 जुलाई, 1987 से हुई, जब वैश्विक जनसंख्या लगभग 5 अरब तक पहुंच गयी थी। इस दिन दुनिया भर के लोग एकजुट होकर बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और इनके समाधान खोजने का प्रयास करते है। विश्व जनसंख्या दिवस का प्रथम आयोजन 11 जुलाई, 1990 को किया गया, जिसमें 90 से अधिक देशों ने भाग लिया था। वर्ष 1990 में इसके उद्धाटन समारोह ने निरंतर अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता और गतिविधियों के लिए मंच तैयार किया तब से यह दिवस यूएनएफपीए के कार्यालयों, सरकारों और नागरिक समाज संगठनों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह वैश्विक जनसंख्या प्रवृत्तियों द्वारा दुनिया भर में सतत विकास, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रस्तुत चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डालने का एक साधन भी है। विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता को बढ़ाव देना तथा इन विचारों पर नीति एकीकरण और संबंध-निर्माण को मजबूत करना था। प्रत्येक वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष, 2025 विश्व जनसंख्या दिवस का थीम ‘‘युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना’’ है। यह थीम युवा नेतृत्व, प्रजनन अधिकारों और लैंगिक समानता के महत्व को रेखांकित करती है और दुनिया की सबसे बड़ी युवा पीढ़ी पर प्रकाश डालती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button