अयोध्याउत्तर प्रदेश
14 जुलाई को होगा रोजगार मेले का आयोजन

बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0 अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, बेनीगंज, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/ गैर तकनीकी प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0 है, प्रतिभाग कर सकते है। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई0डी0-3607) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या ने दी है।





