उत्तर प्रदेशप्रयागराज

पवित्र जोड़ा साहिब चरण सुहावे गुरुचरण यात्रा का आईए स्वागत करें÷ सरदार पतविंदर सिंह

प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र ‘जोड़े साहिब’ की चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा प्रयागराज मे मुंडेरा के रास्ते शहर में प्रवेश कर रही है
क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि अमृत के दाते” साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े की यात्रा “चरण सुहावा” महान अंतरराज्यीय यात्रा जो कि दिल्ली से प्रारंभ होकर विभिन्न नगरों से होते हुए बुधवार को शाम 4 बजे प्रयागराज मुंडेरा के रास्ते शहर में आगमन हो रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि इस महान यात्रा का हम सभी प्रयाग वासियों को जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत वंदन अभिनंदन कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button