जल पुलिस, एसडीआरएफ, नाविक व गोताखोरों की त्वरित कार्रवाई से दो लोगों की बची जान

बालजी हिंदी दैनिक
अयोध्या। अयोध्या जल पुलिस ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान बचाई। पहली घटना में गोंडा पुराने पुल से एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जल पुलिस व गोताखोर टीम मौके पर पहुँची और तेज़ रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान विष्णु यादव पुत्र महेतुरु यादव, निवासी जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। दूसरी घटना हरि दुबे का पुरवा (कहुआ), फैजाबाद अयोध्या में हुई, जहाँ विपिन कुमार दुबे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अयोध्या जल पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार दिलवाया और एंबुलेंस से श्रीराम जिला अस्पताल अयोध्या भिजवाया।रेस्क्यू टीम में शामिल रहने वाले
जल पुलिस प्रभारी बृजेश साहनी, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल सुरेंद्र यादव,
पुलिस मित्र विजय कुमार, नाविक अन्नू मझी, अर्जुन मझी, शनि मझी, आनंद मझी तथा एसडीआरएफ टीम।
स्थानीय नागरिकों ने अयोध्या जल पुलिस व एसडीआरएफ टीम के इस मानवीय और त्वरित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।





