उत्तर प्रदेश

स्थानीय प्रतिभाओं ने मोह लिया सबका मन

दैनिक बालजी। एम एम मालवीय

जी आई सी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के आठवें दिन कई अकादमी की स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। द सोल ऑफ डांस अकादमी की डायरेक्टर कामना तोलानी और कोरियोग्राफर महेंद्र सिंह ने डांस की तमाम विधाएं पेश कराईं। बादशाह मैं बादशाह, छम्मा छम्मा गानों पर ग्रुप डांस में ख़ूब तालियां बजीं। अपशू डांस क्लासेस की डांस गुरु रोज़ शर्मा के संयोजन में डांस की कई स्टाइल्स पर प्रतिभाओं ने ख़ूब धमाल मचाया और मेरे महबूब क़यामत, राम आएंगे और ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक। कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने अपने हँसगुल्लों से सबको बड़ी देर तक हंसाया। अंग्रेज़ी में बड़ा आकर्षक संचालन गरिमा ने किया।

दीप प्रज्ज्वलन अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी आदि ने किया। समन्वयकों राहुल कश्यप, सैमी वर्मा, शैलू वर्मा, कामना तोलानी, प्रियंका पाल, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। सम्मान प्रकिया का संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया। डॉ सत्यपाल सिंह, समाजसेवी वेद प्रकाश साहू व अनूप चौधरी, बिल्डर शलभ आनंद, डॉ प्रभात सिन्हा, रमेश पटेल, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, फ़ैज़ खान, बीनू त्रिवेदी, नितिन गुप्ता, अनुराग मोहन वर्मा विशाल यादव आदि का सहयोग रहा। कलाकारों को आयोजकों ने सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button