अयोध्याउत्तर प्रदेश

पत्रकार सम्मेलन से अयोध्या की छवि पूरे विश्व में प्रकाशित होगी : गिरीशपति त्रिपाठी

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर ने किया

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। जानकी महल ट्रस्ट स्थित सभागार में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अयोध्या नगर निगम महापौर महंत गिरिशपति त्रिपाठी ने किया और कहा आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारे अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मूर्धन्य विद्वान पत्रकारों का सम्मेलन हो रहा है। उन्होंने यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के पूरे प्रदेश से आए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या बदल रही है 2022 में प्रभु श्री राम अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो गए, अयोध्या के सतत विकास का दौर चल रहा है, सभी पत्रकारों से अनुरोध है कि अयोध्या आए अयोध्या में ऐसे और कार्यक्रम करें, जिससे अयोध्या के विकास का अवलोकन पूरे प्रदेश और राष्ट्र के पत्रकार करेंगे और इसकी सकारात्मक छवि पूरे विश्व में जाएगी l जिससे अयोध्या में श्रद्धालु पर्यटक के रूप में आएंगे और यहां के युवाओं को रोजगार का एक नया आयाम प्राप्त होगा। गिरिशपति त्रिपाठी का स्वागत यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, स्वागत समिति के अध्यक्ष शिवशरण सिंह व अयोध्या मंडल के अध्यक्ष पवन पाण्डेय, मथुरा के जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान , सूर्य नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर शिवशरण सिंह ने कहा की अयोध्या की प्राथमिक आवश्यकता महापौर की जिम्मेदारी होती है और धीरे-धीरे अयोध्या अपने सभी प्राथमिक आवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है निश्चित रूप से इसके विकास में महापौर का बड़ा योगदान होता है और वह अयोध्या में दिखाई दे रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में आए सभी पत्रकारों का आभार प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी साहब ने किया। उन्होंने अयोध्या के जिला कमेटी और मंडल कमेटी के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से दो दिवसीय सम्मेलन सकुशल संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, अविनाश शुक्ला,मुकुल मिश्रा, अनूप कुमार सिंह , शिव नरेश सिंह , महिमा तिवारी,नीलम सिंह ,उग्रसेन मिश्रा,सूर्यनारायण सिंह, भानु प्रताप सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद शुक्ल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button