महाकाल सेना समिति ने हरगांव तीर्थ गौरीशंकर दरबार से जंगलीनाथ लहरपुर तक निकाली डाक कांवड़ यात्रा

सीतापुर राकेश पाण्डेय। जिले के कस्बा हरगांव के पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ बाबा गौरीशंकर दरबार से जंगलीनाथ लहरपुर तक महाकाल सेना समिति कबीरपुर ने तीसरी बार डाक कांवड यात्रा निकाली। इसके पहले महाकाल सेना ने प्राचीन सूर्यकुंड तीर्थ से कांवड़ भरकर बाबा श्याम नाथ दरबार सीतापुर में जला अभिषेक किया। तत्पश्चात वहां से कावड़ भरकर नैमिषारण्य या स्थित देव देवेश्वर भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था।
मिली जानकारी के अनुसार श्रावण मास के पवित्र महीने में हरगांव क्षेत्र की धार्मिक संस्था महाकाल सेना समिति कबीरपुर ने हरगांव के पौराणिक सूर्यकुंड तीर्थ बाबा गौरीशंकर दरबार से जंगलीनाथ लहरपुर के लिए तीसरी डाक कांवड़ यात्रा निकाली।कांवड यात्रा निकालकर जंगलीनाथ बाबा का जलाभिषेक किया।तूफानी डाक कावड यात्रा का जगह जगह पर स्वागत हुआ भोलेनाथ का जयकारा लगाकर श्रृद्धालुओं ने आगे बढकर जलाभिषेक किया।
इस डाक कांवड़ यात्रा में प्रमुख रूप से आकाश अवस्थी,शुभम,सूरज अवस्थी अनुभव,विजय, श्याम,अनुज,रामनिवास,सचिन,राजेश,तुषार, चंदन,कृष्णा,गोरे,पदुम,शोभित,शशिधर,राम शंकर,पंकज,शोभाराम, पार्थ,अमन,रुद्रांश,नेंशू, नैमिषराज,अंजेश, आदि भक्तजन मौजूद रहे।





